Sehore News: ब्रहम सिंह मेवाड़ा /सीहोर। मण्डी थाना क्षेत्र से 10 दिन पहले चोरी हुए डंपर को पुलिस ने गुजरात के गोधरा से बरामद कर लिया है। चोरी की इस वारदात को लेकर सीहोर पुलिस को राजस्थान और गुजरात से जुड़े लिंक मिले थे, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को ट्रैक किया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने प्रेस वार्ता कर इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी साझा की।
Sehore News: डंपर चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद तकनीकी जांच के जरिए पुलिस ने संदिग्ध नेटवर्क तक पहुंच बनाई और गुजरात में दबिश देकर डंपर को वापस लाया गया। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिन पुलिस के मुताबिक जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे। डंपर मालिक ने वाहन की बरामदगी पर सीहोर पुलिस का आभार जताया है। ये कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और त्वरित रिस्पॉन्स का उदाहरण मानी जा रही है।











