Sehore News: सुनील शर्मा /सीहोर : सीहोर में ओवरब्रिज के दोनों ओर सर्विस रोड न होने से नाराज कांग्रेस ने एक बार फिर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस बार विरोध का तरीका बेहद अनोखा और व्यंग्यात्मक रहा।
Sehore News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ब्रिज कॉर्पोरेशन और सरकार को ‘कुंभकर्ण’ की संज्ञा दी। उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से सोए हुए सिस्टम को जगाने के लिए ढोल-नगाड़े बजाकर और नारेबाजी कर विरोध जताया।
Sehore News: राजीव गुजराती का आरोप है कि ब्रिज की मूल ड्राइंग में फेरबदल किया गया है, जिसके कारण सर्विस रोड नहीं बनाई गई और जनता परेशान हो रही है। गौरतलब है कि यह विरोध का पहला चरण नहीं है। इससे पहले भी कांग्रेस ने इसी नवनिर्मित ब्रिज के नीचे बच्चों के लिए ‘सांप-सीढ़ी’ प्रतियोगिता आयोजित कर यह दर्शाया था कि प्रशासन का विकास का दावा सांप-सीढ़ी के खेल जैसा उलझा हुआ है। जैसा सांप सीढ़ी नुमा ये ब्रिज बन रहा है











