Tuesday, May 26, 2026
32.1 C
Raipur

CG News : महतारी वंदन के राशि की वसूली बिजली बिल से कर रही सरकार : संतराम नेताम

केशकाल। पूर्व विधायक संतराम नेताम ने छत्तीसगढ़ में बिजली बिल में हुई भारी बढ़ोतरी को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। नेताम ने आरोप लगाया कि साय सरकार महतारी वंदन की राशि की वसूली बिजली बिल के माध्यम से कर रही है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को अपेक्षा से कहीं अधिक बिजली बिल का झटका लग रहा है।

नेताम ने बताया कि जुलाई तक जिन घरों का बिल 200–250 रुपये आता था, वहां अब 600 रुपये से अधिक का बिल आ रहा है। कई उपभोक्ताओं के बिल तीन से चार गुना तक बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि रोज 200–300 रुपये कमाने वाले मेहनतकश लोगों की आधी से ज्यादा कमाई अब बिजली बिल में जा रही है, जिससे घरेलू बजट पूरी तरह प्रभावित हुआ है।

संतराम नेताम ने कहा कि सत्ता में आने के बाद साय सरकार के मंत्रियों ने दावा किया था कि स्मार्ट मीटर से सटीक बिल मिलेगा और बिजली सस्ती होगी, लेकिन वास्तविकता इससे उलट है। उनका कहना है कि भाजपा सरकार की मुनाफाखोरी वाली नीति के कारण प्रदेश के लोग महंगी बिजली खरीदने को मजबूर हैं।

Read More : CG NEWS : महतारी एक्सप्रेस एंबुलेंस बनी शराब तस्करों का वाहन, 16 पेटी महाराष्ट्र निर्मित शराब के साथ ड्राइवर गिरफ्तार….

पूर्व विधायक ने कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई “बिजली बिल हॉफ” योजना का भी जिक्र किया, जिससे प्रदेश के लगभग 54 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को 5 साल में 40–50 हजार रुपये तक की बचत हुई थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में यह योजना बंद कर दी गई है, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है।

नेताम ने बिजली बिल ज्यादा आने के तीन मुख्य कारण बताए – 1. बिजली के दाम बढ़ा दिए गए, 2. बिजली बिल हॉफ योजना बंद की गई, 3. स्मार्ट मीटर अनाप-शनाप रीडिंग दे रहा है। उन्होंने कहा, “कोयला हमारा, पानी हमारा, जमीन हमारी और हमें ही महंगे दर पर बिजली बेची जा रही है।”

Read More : CG News : मुख्य सचिव अमिताभ जैन के कार्यकाल के अंतिम दिन, सीएस ऑफिस में बड़े तबादले

पूर्व विधायक संतराम नेताम ने भाजपा सरकार के इस फैसले का विरोध करते हुए कहा कि जनता को राहत देने के बजाय इसे भारी बिजली बिल का बोझ उठाना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस पार्टी इस अन्यायपूर्ण नीति के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories