President Droupadi Murmu : जशपुर में राष्ट्रपति का भव्य स्वागत: प्रोटोकॉल तोड़ बच्चों के बीच पहुंचीं महामहिम, जीता सबका दिल

President Droupadi Murmu : जशपुर/रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जशपुर आगमन पर आज क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा। आगडीह हवाई पट्टी पर महामहिम के पहुँचते ही छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने पारंपरिक उत्साह के साथ राष्ट्रपति की अगवानी की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति के आगमन को जशपुर के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना संदेश साझा करते हुए लिखा कि मधेश्वर महादेव की पावन भूमि और अनुपम नैसर्गिक सौंदर्य से समृद्ध जशपुर की धरती पर महामहिम का स्वागत करना गौरव की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति का यह दौरा स्थानीय जनजातीय समाज और क्षेत्र के विकास के लिए एक बड़ी प्रेरणा साबित होगा।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन, श्रीजगन्नाथ  मंदिर में करेंगी दर्शन | President Draupadi Murmu visit to Chhattisgarh  Today is the second day ...

राष्ट्रपति मुर्मू इन दिनों झारखंड और छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण प्रवास पर हैं। इस दौरे के दौरान उनकी सादगी का एक अद्भुत उदाहरण तब देखने को मिला जब वह जमशेदपुर में एनआईटी के दीक्षांत समारोह से लौट रही थीं। आकाशवाणी चौक के पास सड़क किनारे खड़े स्कूली बच्चों और महिलाओं को खुद की एक झलक पाने के लिए बेताब देख राष्ट्रपति ने सुरक्षा प्रोटोकॉल की परवाह किए बिना अपना काफिला रुकवा दिया।

नियमों के मुताबिक, राष्ट्रपति का काफिला निर्धारित रूट पर कहीं भी नहीं रुकता है, लेकिन बच्चों की मासूमियत ने महामहिम को प्रभावित कर दिया। जैसे ही काफिला रुका, सुरक्षाकर्मी तुरंत मुस्तैद हो गए। राष्ट्रपति अपनी गाड़ी से नीचे उतरीं और सीधे बच्चों व महिलाओं के पास जा पहुँचीं। उन्होंने न केवल बच्चों से बात की बल्कि उनके साथ समय बिताकर यह संदेश दिया कि वह आज भी जमीन से जुड़ी हुई व्यक्तित्व हैं।

राष्ट्रपति की इस सहजता ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। कड़े सुरक्षा घेरे को दरकिनार कर आम जनता के बीच पहुंचना उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है। जशपुर के लोगों के लिए भी यह पल बेहद खास रहा, क्योंकि देश के सर्वोच्च पद पर बैठी शख्सियत को अपने इतने करीब पाकर वे उत्साहित थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रपति का यह व्यवहार उनके प्रति जनता के सम्मान को और अधिक बढ़ा देता है।

जशपुर प्रवास के दौरान राष्ट्रपति विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी और क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहरों का अवलोकन करेंगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा द्वारा छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य स्थितियों की समीक्षा के बाद राष्ट्रपति का यह दौरा राज्य के प्रशासनिक और सामाजिक गलियारों में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

SECL_Mining: किसानों की आजीविका पर आँच: महान-3 कोल माइंस विस्तार के लिए आवंटित हुई जलाशय की 4 हेक्टेयर भूमि

SECL_Mining: अंबिकापुर/प्रतापपुर। सरगुजा संभाग के प्रतापपुर क्षेत्र के अंतर्गत...

Related Articles

Popular Categories