Sunday, March 29, 2026
35.1 C
Raipur

महादेव सट्टा ऐप मामले के 12 आरोपियों को SC से मिली जमानत, ढाई साल से जेल में थे बंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में जेल में बंद सभी 12 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। ये सभी आरोपी बीते ढाई साल से रायपुर की जेल में कैद थे। सुप्रीम कोर्ट से जमानत के दस्तावेज़ आते ही इन सभी आरोपियों को जेल से रिहा कर दिया जाएगा।

जमानत पाने वाले आरोपियों में रितेश यादव, भारत ज्योति, विश्वजीत राय, राहुल वकटे, नीतीश दीवान, भीम सिंह यादव, अर्जुन यादव, चंद्रभूषण वर्मा और सतीश चंद्राकर समेत कुल 12 लोग शामिल हैं।

READ MORE : Rewa Crime News : शादीशुदा युवक ने खुद को अविवाहित बताकर प्रेमिका से बनाए संबंध, फिर हुआ हैरान कर देने वाला कांड…

क्या है महादेव ऐप सिंडिकेट और कैसे फंसा शिकंजा?

शुरुआत और कारोबार का विस्तार

महादेव बुक ऐप को सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल और अतुल अग्रवाल ने साल 2016 में लॉन्च किया था। शुरुआती दौर में क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस जैसे खेलों के साथ पोकर और वर्चुअल गेम्स पर दांव लगाया जाता था। यह ऐप दुबई से संचालित होता था।

तेज वृद्धि: पहले तीन सालों में इसका ग्राहक आधार 12 लाख तक पहुंचा।

बड़ा अधिग्रहण: साल 2020 में, फाउंडर्स ने हैदराबाद स्थित रेड्डी अन्ना नामक एक और प्लेटफॉर्म को 1,000 करोड़ रुपये में खरीद लिया, जिसके बाद महादेव ऐप के यूजर्स 50 लाख से अधिक हो गए।

मुनाफा: अनुमान है कि इस अवैध सट्टेबाजी सिंडिकेट को रोजाना करीब 200 करोड़ रुपये का लाभ होता था।

संचालन का तरीका

महादेव ऐप एक सिंडिकेट के रूप में काम करता था, जो विभिन्न अवैध प्लेटफार्मों को जोड़ता था। यह सहयोगियों को फ्रेंचाइजी (पैनल) बनाकर काम करता था और मुनाफे को 70 और 30 के अनुपात में बांटता था। यूजर्स को कॉन्टैक्ट नंबर दिए जाते थे, जिसके माध्यम से वे आईडी प्राप्त कर दांव लगाने के लिए पैसे जमा करते थे और जीतने पर अलग प्रक्रिया से पैसे निकाल लेते थे।

READ MORE : Rajasthan News : जयपुर-अजमेर हाईवे पर सिलेंडर से भरा ट्रक बना आग का गोला, 2 घंटे तक धमाके….2 की मौत….

ईडी और आईटी की कार्रवाई

साल 2022 तक यह ऐप धड़ल्ले से चलता रहा, लेकिन इसके बाद इनकम टैक्स विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की नजर इस पर पड़ी। ईडी ने बड़े पैमाने पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाकर जांच शुरू की। ईडी का आरोप है कि इस मनी लॉन्ड्रिंग में करीब 6,000 करोड़ रुपये शामिल हैं। जांच में हवाला नेटवर्क, शेल कंपनियों और राजनीतिक संरक्षण के लिंक भी सामने आए हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P Crime News : रीवा में युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश के रीवा जिले में...

Related Articles

Popular Categories