Monday, February 16, 2026
28.1 C
Raipur

SBI UPI Payment :SBI की डिजिटल सेवाएं कुछ समय के लिए रहेंगी बंद, जानें कब और क्यों नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल

SBI UPI Payment :नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की कुछ डिजिटल बैंकिंग सेवाएं 8 जून 2025 को कुछ समय के लिए बंद रहेंगी। यह अस्थायी रुकावट निर्धारित मेंटेनेंस गतिविधियों के कारण होगी। बैंक ने ग्राहकों को जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्य रात के समय किया जाएगा ताकि ग्राहकों को न्यूनतम असुविधा हो।

SBI UPI Payment :SBI ने बताया कि 8 जून को सुबह 3:45 बजे से 4:30 बजे तक यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI), आईएमपीएस, योनो, रिटेल इंटरनेट बैंकिंग, एनईएफटी और आरटीजीएस सेवाएं अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं होंगी। इसके बाद सभी सेवाएं फिर से सामान्य रूप से चालू हो जाएंगी।

SBI UPI Payment :बैंक ने ग्राहकों को सलाह दी है कि इस दौरान UPI Lite और ATM सेवाओं का उपयोग करें। छोटे लेनदेन के लिए UPI Lite एक अच्छा विकल्प है क्योंकि इसमें पिन दर्ज करने की जरूरत नहीं होती। वहीं, नकदी निकासी और अन्य जरूरी बैंकिंग कार्यों के लिए एटीएम सेवाएं पूरी तरह उपलब्ध रहेंगी।

SBI UPI Payment :SBI ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस तरह की मेंटेनेंस गतिविधियां समय-समय पर की जाती हैं ताकि बैंकिंग सेवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा बनी रहे।

SBI UPI Payment :बैंक ने ग्राहकों से अनुरोध किया है कि वे कोई भी जरूरी लेनदेन निर्धारित समय से पहले निपटा लें ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके। इसके साथ ही, यदि किसी ग्राहक को कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत बैंक से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds