Saturday, May 9, 2026
30.1 C
Raipur

M.P Bank Strike : SBI बैंक कर्मचारियों की हड़ताल! 25-26 मई को देशभर में बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित

SBI bank employees strike 25-26 May banking services impact India : भोपाल समेत मध्य प्रदेश में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के कर्मचारी 25 और 26 मई को दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है।

यह हड़ताल ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन के बैनर तले की जा रही है, जिसमें SBI के कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन करेंगे।

बैंकिंग सेवाओं पर असर तय

हड़ताल के दौरान शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा। नकद लेनदेन, चेक क्लीयरेंस, लोन प्रोसेसिंग और अन्य बैंकिंग सेवाओं में देरी हो सकती है। ATM सेवाओं पर भी दबाव बढ़ सकता है।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

SBI कर्मचारियों ने कई अहम मांगें रखी हैं:

  • चतुर्थ श्रेणी (मेसेंजर) के खाली पदों पर तुरंत स्थाई भर्ती
  • बैंक शाखाओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त आर्म्ड गार्ड की तैनाती
  • NPS कर्मचारियों को अपना पेंशन फंड मैनेजर चुनने की आजादी
  • 2019 के बाद भर्ती कर्मचारियों को दूसरे सर्कल में ट्रांसफर की सुविधा
  • स्थाई कामों को आउटसोर्सिंग से बंद करना

यूनियन का रुख

यूनियन नेताओं का कहना है कि लंबे समय से कर्मचारियों की मांगें अनसुनी की जा रही हैं। इसलिए मजबूरी में दो दिन की हड़ताल का निर्णय लिया गया है।
Read more : आज बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे सुवेंदु अधिकारी! PM मोदी, गृहमंत्री शाह समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह

बैंक ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे जरूरी लेनदेन पहले ही पूरा कर लें, ताकि हड़ताल के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories