Saumya Chaurasia Assets Attached : रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोल लेवी घोटाले (Coal Levy Scam) में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज एक और बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पूर्व उप सचिव सौम्या चौरसिया और उनके सहयोगी निखिल चंद्राकर की अचल संपत्तियों को कुर्क (Attach) किया है।
कार्रवाई का मुख्य विवरण:
-
अटैच संपत्तियां: ईडी ने कुल 8 अचल संपत्तियों को अटैच किया है, जिनमें जमीन के टुकड़े और रिहायशी फ्लैट शामिल हैं।
-
अनुमानित कीमत: इन संपत्तियों की कुल कीमत करीब 2.66 करोड़ रुपये आंकी गई है।
-
जांच का दायरा: ईडी के अनुसार, यह पैसा कोयला ट्रांसपोर्टरों से प्रति टन 25 रुपये की अवैध वसूली (लेवी) के जरिए जुटाया गया था।
घोटाले की अब तक की स्थिति:
-
कुल जब्ती: इस मामले में अब तक कुल 273 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं।
-
गिरफ्तारियां: कोल लेवी घोटाले की जांच के दौरान अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
-
चार्जशीट: विशेष PMLA अदालत में 35 आरोपियों के खिलाफ अब तक 5 अभियोजन शिकायतें (चालान) पेश की जा चुकी हैं।
ईडी ने प्रेस नोट में स्पष्ट किया कि यह सिंडिकेट करीब 540 करोड़ रुपये की अवैध वसूली में शामिल था। घोटाले की राशि का उपयोग राजनेताओं और अधिकारियों को रिश्वत देने, चुनाव खर्च और बेनामी संपत्तियां खरीदने में किया गया था।













