Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Bhopal Political News : मुख्य सचिव की बैठक पर तंज: कांग्रेस बोली-...

Bhopal Political News : मुख्य सचिव की बैठक पर तंज: कांग्रेस बोली- साल भर घटनाएं होती रहीं और अब अंत में हो रही समीक्षा बैठक

Bhopal Political News : भोपाल। राजधानी भोपाल में आज पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने प्रेस वार्ता कर प्रदेश और केंद्र सरकार पर तीखे हमले बोले। उन्होंने घोषणा की कि मनरेगा (MNREGA) योजना का नाम बदलने के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी विशाल पदयात्रा निकालेंगे। यह पदयात्रा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र विदिशा से एक साथ दो स्थानों से शुरू होगी।

गांधी जी का अपमान बर्दाश्त नहीं: पीसी शर्मा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस योजना को महात्मा गांधी के नाम पर शुरू किया गया था, भाजपा उसका नाम बदलकर गांधी जी का अपमान कर रही है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, “नाथूराम ने गांधी जी की हत्या की थी, अब भाजपा योजना का नाम बदलकर उनकी दोबारा हत्या कर रही है।”

शराब और दूषित पानी पर घेराव: नए साल के जश्न के लिए भोपाल सहित प्रदेश भर में 600 अस्थाई शराब लाइसेंस (भोपाल में 150) जारी किए जाने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। शर्मा ने कहा कि सरकार घर-घर शराब पहुंचा रही है, जिस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। वहीं, इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों और जबलपुर के शराब कांड का जिक्र करते हुए उन्होंने मांग की कि इसके लिए केवल छोटे कर्मचारियों पर नहीं, बल्कि बड़े अधिकारियों और नेताओं पर कार्रवाई होनी चाहिए।

समीक्षा बैठक की टाइमिंग पर सवाल: मुख्य सचिव द्वारा ली जा रही समीक्षा बैठक को लेकर कांग्रेस ने कहा कि जब पूरे साल प्रदेश में अपराध और हादसे होते रहे, तब सरकार सोई रही। अब साल के अंत में बैठक करना सिर्फ एक औपचारिकता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here