Satya Niketan Building Collapse: सत्य निकेतन हादसे ने छीन लीं दुर्ग के परिवार की खुशियां, दोस्त से फोन पर बात करते-करते युवराज की मौत

Sanjay Sahu
Satya Niketan Building Collapse

Satya Niketan Building Collapse: नई दिल्ली/रायपुर। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए दर्दनाक इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के 20 वर्षीय युवराज सोनी की मौत हो गई। युवराज दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था और सत्य निकेतन स्थित बॉयज पीजी में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

हादसे से कुछ समय पहले युवराज अपने बचपन के दोस्त आर्यन से फोन पर बात कर रहा था। दोनों छुट्टियों के बाद साथ घूमने जाने की योजना बना रहे थे। बातचीत के दौरान अचानक आर्यन को फोन पर तेज गड़गड़ाहट जैसी आवाज सुनाई दी। इसके करीब एक मिनट बाद कॉल कट गई।

आर्यन को उम्मीद थी कि युवराज दोबारा फोन करेगा, लेकिन कुछ देर बाद उसे सत्य निकेतन में इमारत गिरने की खबर मिली। इसके बाद वह तुरंत घटनास्थल पहुंचा, जहां राहत और बचाव कार्य चल रहा था। आर्यन ने युवराज की तलाश में काफी देर तक जानकारी जुटाई। बाद में एम्स ट्रॉमा सेंटर से उसे युवराज की मौत की जानकारी मिली।

Satya Niketan Building Collapse: बताया जा रहा है कि युवराज छुट्टियां खत्म होने के बाद महज तीन दिन पहले ही दुर्ग से दिल्ली लौटा था। युवराज और आर्यन बचपन के दोस्त थे और दोनों एक ही गांव से जुड़े हुए थे। युवराज के दिल्ली लौटने के बाद दोनों जल्द ही साथ घूमने जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन हादसे ने परिवार और दोस्तों की सारी खुशियां छीन लीं।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *