भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज राजधानी में लिंक रोड नंबर 3 पर तैयार हुए पेड ओल्ड एज होम “संध्या छाया” का लोकार्पण करेंगे । इस ओल्ड एज होम को लगभग 24 करोड़ रुपए की लागत से सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने तैयार किया है।
वरिष्ठजनों के रहने की उत्तम व्यवस्था
“संध्या छाया” 5 एकड़ से अधिक भूमि पर फैला हुआ है। इसमें कुल 34 कमरे हैं, जिनमें 12 सिंगल बेड और 22 डबल बेड के कमरे शामिल हैं। इस ओल्ड एज होम में 56 वरिष्ठजनों के रहने की उत्तम व्यवस्था की गई है।
Read More : भोपाल के 30 से अधिक इलाकों में आज बिजली कटौती, 5 से 7 घंटे तक बंद रहेगी आपूर्ति
आधुनिक सुविधाएँ और स्वास्थ्य सेवाएँ
भवन में वातानुकूलित कमरे, प्रत्येक कमरे में टीवी, फ्रिज, गर्म और ठंडा पानी, निजी बालकनी, काल बेल, इंटरकम और टेलीफोन की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य सेवाओं के तहत डॉक्टर परामर्श, फिजियोथेरापी सेंटर और आपातकालीन चिकित्सा सहायता की सुविधा भी उपलब्ध है।
मनोरंजन और सामाजिक सुविधाएँ
वरिष्ठजनों के मनोरंजन और गतिविधियों के लिए लाइब्रेरी, ओपन मेस, डाइनिंग हॉल और विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए पाथ-वे बनाए गए हैं। इसके अलावा आश्रम में सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
समाज और वरिष्ठजनों के लिए लाभ
इस ओल्ड एज होम का निर्माण वरिष्ठजनों को सुखद और सुविधाजनक जीवन देने के उद्देश्य से किया गया है। यह राज्य में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक मॉडल संस्थान के रूप में जाना जाएगा।

