Salasar Balaji Aarti : चूरू (राजस्थान)। आज सुबह सलासर धाम मंदिर में मंगला आरती का भव्य आयोजन हुआ। आरती के समय मंदिर प्रांगण भक्तों की भीड़ से गूंज उठा और श्रद्धालु “जय श्री बालाजी” के जयकारों के साथ दर्शन कर रहे थे।
Salasar Balaji Aarti : मंदिर को फूलों और रोशनी से सजाया गया था। पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार और भजनों के साथ भगवान बालाजी की मंगला आरती संपन्न कराई। आरती के दौरान वातावरण में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

भक्तों ने बालाजी महाराज के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर जीवन की मंगलकामना की और मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक उल्लास का माहौल बना हुआ है।











