Salasar Balaji Aarti : सालासर (चूरू)। शुक्रवार की सुबह सालासर बालाजी धाम में मंगल आरती के साथ दिन की शुरुआत भक्ति भाव से हुई। बालाजी महाराज के दरबार में सुबह 5:30 बजे आरती शुरू होते ही मंदिर परिसर “जय श्री बालाजी” के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने आरती के दौरान कपूर, दीपक और चूरमा का भोग लगाकर हनुमान जी से अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
READ MORE : TATA MOTERS : डीमर्जर के बाद TATA MOTORS का बड़ा बदलाव – नाम में हुआ परिवर्तन
Salasar Balaji Aarti : आज की आरती में राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और मध्यप्रदेश से आए हजारों भक्त शामिल हुए। मंदिर समिति ने बताया कि शाम 7:10 बजे संध्या आरती और रात 10 बजे शयन आरती होगी, जिसका लाइव प्रसारण सोशल मीडिया और मंदिर की वेबसाइट के माध्यम से किया जाएगा।
मंदिर पुजारी ने बताया कि आज बालाजी महाराज का श्रृंगार “केसर और चांदी के मुकुट” से किया गया, जबकि दरबार को गेंदा और गुलाब के फूलों से सजाया गया है। श्रद्धालुओं ने इसे दिव्य और अद्भुत अनुभव बताया।













