Monday, March 30, 2026
28.6 C
Raipur

Sainik School Rewa : सैनिक स्कूल रीवा में थल सेना और नौसेना प्रमुख एक साथ, राष्ट्रीय खेलों का हुआ भव्य समापन

Sainik School Rewa : रीवा। विंध्य की धरती ने शुक्रवार को एक ऐतिहासिक क्षण देखा, जब देश की दो सबसे बड़ी सेनाओं के प्रमुख, दोनों ही इसी माटी के सपूत, एक ही मंच पर नज़र आए। सैनिक स्कूल रीवा के इस गौरवशाली परिसर में ऑल इंडिया सैनिक स्कूल नेशनल गेम्स 2025 के समापन समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी उपस्थित रहे।

देशभर के सैनिक स्कूलों में प्रतिष्ठित स्थान रखने वाला सैनिक स्कूल रीवा शुक्रवार को गर्व और उत्साह से सराबोर रहा। समारोह के दौरान दोनों सेनाध्यक्षों को ‘विंध्य की शान’ कहे जाने वाले सफेद शेर की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।

Sainik School Rewaउन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए मेहनत, अनुशासन और समर्पण के रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी। दोनों अधिकारियों ने कहा कि —

“यह वही स्कूल है जिसने हमें वह शिक्षा और संस्कार दिए, जिनसे हम आज देश की सेवा और रक्षा कर पा रहे हैं।”

समापन अवसर पर विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मीडिया से चर्चा के दौरान थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा —

“ऑपरेशन सिंदूर अभी समाप्त नहीं हुआ है, यह जारी है। जब हमें उचित समय लगेगा, उसी समय इसे पूरा किया जाएगा। यदि पाकिस्तान ने फिर कोई कायराना हरकत की, तो ‘ऑपरेशन सिंदूर 2.0’ की पूरी तैयारी हमारे पास है। उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।”

इस अवसर पर नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सैनिक स्कूल देश के भावी रक्षक तैयार करने की प्रयोगशाला हैं, और रीवा ने हमेशा देश को श्रेष्ठ सैनिक और अधिकारी दिए हैं।

कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि विंध्य की यह धरती गर्व का प्रतीक है, जिसने ऐसे वीर सपूत दिए जिन्होंने राष्ट्र का नाम रोशन किया।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories