Safe travel : सीहोर एसपी ने अमलाहा टोल पर संभाली कमान, 150 चालकों को बांटे निःशुल्क हेलमेट

0
150

Safe travel : सीहोर। मध्य प्रदेश पुलिस के राज्यव्यापी सुरक्षा अभियान के तहत, सीहोर पुलिस अधीक्षक (एसपी) दीपक कुमार शुक्ला ने आज अमलाहा टोल प्लाजा पर यातायात जागरूकता अभियान की कमान संभाली। डीबीसीपीएल कंपनी के सहयोग से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई, वहीं दूसरी ओर सुरक्षा का महत्वपूर्ण संदेश देते हुए आर्थिक रूप से कमजोर 150 चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए।

Safe travel : एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने चालकों को सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया और दुर्घटनाओं से बचाव के लिए हेलमेट की अनिवार्यता पर जोर दिया।

Safe travel : जागरूकता अभियान के बाद एसपी शुक्ला ने अमलाहा चौकी का निरीक्षण किया। उन्होंने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी को हाईवे पर मौजूद ‘ब्लाइंड स्पॉट्स’ (दुर्घटना संभावित क्षेत्र) में सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने हाईवे किनारे हो रहे अतिक्रमण को हटाने और पुलिस चौकी परिसर में पौधारोपण करने के भी निर्देश दिए।

Safe travel : इस मौके पर यातायात प्रभारी शशिकांत शर्मा सहित टोल प्लाजा स्टाफ और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। यह अभियान पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here