Rudraksh Festival :सुनील शर्मा/सीहोर : सीहोर में आगामी रुद्राक्ष महोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में आज भोपाल देहात रेंज के डीआईजी (DIG) राजेश चंदेल ने सीहोर का दौरा किया।
Rudraksh Festival :आगामी 14 से 20 फरवरी तक कुबरेश्वर धाम में होने वाले इस भव्य आयोजन के लिए डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक ली। बैठक में मुख्य रूप से ट्रैफिक प्लान, पार्किंग व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण (Crowd Management) पर रणनीति बनाई गई।
Rudraksh Festival :बैठक के बाद डीआईजी ने एसपी दीपक कुमार शुक्ला के साथ कुबरेश्वर धाम का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कथा स्थल, एंट्री-एग्जिट और कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा।
Rudraksh Festival :दौरे के अंत में, डीआईजी ने मंडी थाने का वार्षिक निरीक्षण भी किया। उन्होंने ई-साक्ष्य और पेंडिंग अपराधों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।













