Rotary Cosmo Shine 2025 : रायपुर। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन एवं कोस्मो डिवाज़ के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा युवा महोत्सव “Rotary Cosmo Shine” 31 अगस्त 2025 को MAIC Auditorium, Santa Colomy में आयोजित किया जाएगा। इस भव्य आयोजन को विशेष सहयोग इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) रायपुर का प्राप्त है।
Rotary Cosmo Shine 2025: हर वर्ष की तरह इस बार भी रायपुर के 50 से अधिक विद्यालयों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की है। करीब 2000 विद्यार्थी कक्षा 6 से 12 तक विभिन्न विधाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिताओं में ग्रुप डिस्कशन, डिबेट, ग्रुप डांस, बिजनेस प्लान कांटेस्ट, सिंगिंग स्टार और अन्य कई प्रतियोगिताएं शामिल हैं। प्रतिभागियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष के आयोजन के मुख्य अतिथि Lt. General Ashok Kumar Jindal, Executive Director एवं CEO, AIIMS रायपुर होंगे।
Rotary Cosmo Shine 2025: आज रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक दीपक केड़िया एवं निलेश गोयल ने आयोजनों के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया। कार्यक्रम के अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि Rotary Cosmo Shine केवल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को पिछले 25 वर्षों से आत्मविश्वास, नेतृत्व और संवाद क्षमता से सशक्त करने का एक माध्यम है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन लगातार युवाओं के लिए प्रेरणा का मंच बनता आ रहा है।
Rotary Cosmo Shine 2025: यह महोत्सव विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने, नए विचार साझा करने और सामाजिक तथा शैक्षणिक क्षमताओं को निखारने का अवसर प्रदान करेगा। Rotary Cosmo Shine का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व कौशल, टीम भावना और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों को प्रशिक्षक और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन भी मिलेगा, जिससे वे अपने कौशल में और सुधार कर सकेंगे।
Rotary Cosmo Shine 2025: आयोजन के संयोजकों ने बताया कि इस वर्ष की प्रतियोगिताएं पहले से अधिक रोचक और चुनौतीपूर्ण होंगी, ताकि छात्र अधिकतम प्रतिभा और प्रयास दिखा सकें। उन्होंने सभी विद्यालयों, छात्रों और अभिभावकों से आग्रह किया कि वे इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लें और उत्साहपूर्ण वातावरण बनाएं।
Rotary Cosmo Shine 2025: Rotary Cosmo Shine 2025 युवाओं के लिए सीखने, प्रदर्शन करने और नेटवर्क बनाने का एक अनूठा मंच साबित होगा, जो उन्हें भविष्य के अवसरों के लिए तैयार करेगा।











