Monday, August 17, 2026
Home Madhya Pradesh Robbery Solved : कुबेरेश्वरधाम के पास लूट का 48 घंटे में पर्दाफाश,...

Robbery Solved : कुबेरेश्वरधाम के पास लूट का 48 घंटे में पर्दाफाश, इंदौर के दो लुटेरे गिरफ्तार

Robbery Solved : सीहोर। सीहोर पुलिस ने जिले में हुई एक लूट की वारदात का मात्र 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है। मण्डी थाना पुलिस ने कुबेरेश्वरधाम के पास हुई लूट की घटना के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़ित अर्जुन मालवीय और उनके मित्र से मारपीट कर ₹30,000 नकद और एक रियलमी मोबाइल छीनने वाले दो अज्ञात लुटेरों को थाना मण्डी पुलिस ने हिरासत में लिया है। मण्डी पुलिस की टीम ने बहुत कम समय में यह दूसरी बड़ी घटना का पर्दाफाश किया है।

Robbery Solved : उप पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत और सीएसपी डॉ. अभिनन्दना शर्मा के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी सुनील मेहर के नेतृत्व वाली टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद मोहसिन (निवासी खजराना, इंदौर) और आदिल पठान (निवासी पालदा, इंदौर) के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन, ₹7200 नकद और घटना में इस्तेमाल किया गया पाईप जब्त किया है। शेष लूटी गई राशि की बरामदगी के लिए पूछताछ जारी है।

Robbery Solved : एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने लूट की घटना का त्वरित पर्दाफाश करने और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मण्डी पुलिस की टीम को पुरस्कृत करने का ऐलान किया है।

Share The News
Previous articleCG Politics : कांग्रेस के नए जिलाध्यक्षों ने पदभार ग्रहण किया, पूर्व डिप्टी सीएम TS सिंहदेव का बड़ा बयान
Next articleindigo crisis : इंडिगो संकट पर पीएमओ की नजर, सरकार ने कंपनी को दी 10 दिन की मोहलत
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here