RKDF STF Raid : भोपाल। राजधानी भोपाल में RKDF समूह के ठिकानों पर राजस्थान एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार राजस्थान एसटीएफ की टीमों ने आरकेडीएफ ग्रुप के तीन अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है। यह कार्रवाई राजस्थान पुलिस द्वारा की जा रही जांच के तहत की गई है।
RKDF STF Raid : डिग्री गड़बड़ी मामले में हुई कार्रवाई
RKDF STF Raid : बताया जा रहा है कि यह मामला विश्वविद्यालय में डिग्री से जुड़ी कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसी सिलसिले में दस्तावेजों की जांच और जरूरी साक्ष्य जुटाने के लिए एसटीएफ की टीम भोपाल पहुंची है। छापेमारी के दौरान संबंधित रिकॉर्ड और फाइलों की गहन पड़ताल की जा रही है।
RKDF STF Raid : बड़े खुलासों की संभावना
RKDF STF Raid : सूत्रों के मुताबिक राजस्थान पुलिस और एसटीएफ की टीमें आपसी समन्वय के साथ जांच को आगे बढ़ा रही हैं। फिलहाल अधिकारियों की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन जांच जारी है और आने वाले दिनों में बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।













