rewa News: रीवा : न्यू विंध्या एकैडमी पब्लिक स्कूल कि शिक्षिका द्वारा बच्ची के साथ की गई मारपीट के मामले में प्रबंधन द्वारा पिता को ही दोषी करार दिए जाने के बाद शुक्रवार को अपनी मासूम बच्ची और पत्नी के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे मासूम के पिता ने न्याय न मिलने की दशा में इच्छा मृत्यु की मांग की है घटनाक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए मासूम छात्रा के पिता देवेश पांडे ने बताया कि स्कूल संचालक राजपाल सिंह ने शिक्षिका द्वारा बच्ची के साथ की गई।
rewa News: बर्बर मारपीट के मामले के बाद प्रेस वार्ता का आयोजन करते हुए यह दावा किया गया है कि यह घटना उनके स्कूल में घटित ही नहीं हुई, छात्रा के पिता ने अपने घर में ही सोशल मीडिया में टीआरपी पाने के लिए बच्ची के साथ मारपीट की है स्कूल संचालक की पत्नी भाजपा मंडल की अध्यक्ष है प्रदेश और केंद्र में उनकी सरकार है।
rewa News: ऐसे में वह किसी के ऊपर कुछ भी आरोप लगाने के लिए स्वतंत्र है अगर मेरी बच्ची को न्याय नहीं मिलता है तो मैं शासन प्रशासन से इच्छा मृत्यु की मांग करता हूं क्योंकि जब सरकार में बैठे हुए लोग ही बच्ची के साथ हुई बर्बरता में समझौते सहित सत्ता पक्ष से जुड़े हुए आरोपी की सुनवाई करने लगेंगे तो ऐसे में जीने का क्या फायदा। वहीं पूरे मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह का कहना है कि बच्ची से पूछताछ की गई है उसके पिता ने आवेदन दिया है सभी पहलुओं की जांच कराई जा रही है जांच उपरांत जो भी तथ्य निकाल कर सामने आएंगे आधार पर दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।











