Datia News: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उचाड में बड़े ही हर्ष उल्लास एवं उत्साह के साथ मना बाल दिवस

Sanjay Sahu
Datia News:

Datia News: दतिया : दतिया के इन्दरगढ तहसील के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उचाड़ में बाल दिवस के उपलक्ष्य पर विद्यालय के बच्चों के द्वारा सौन्दर्य बाल मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे पर्यावरण मित्र प्राण सिंह माथुर ने पर्यावरण का महत्व बताते हुए विस्तृत संवाद किया और अपने अनुभव साझा किए।इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि ने वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में बताया।

 

Datia News: संकुल प्राचार्य मनोज राजौरिया ने बताया कि विद्यालय में नर्सरी का निर्माण किया जा रहा है, जिसका नाम उचाढेश्वर के नाम पर होगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय में बेहतर से बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए प्रयासरत हैं।इस अवसर पर विद्यालय परिसर में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त विद्यालय परिवार और ग्रामवासियों, क्षेत्रवासियो सहित सैकड़ों लोगों के नेत्रों की जांच करवाई गई और उचित सलाह के साथ निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। इस पूरे कार्यक्रम में बच्चे अत्यधिक उत्साहित दिखे। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और अपने दोस्तों के साथ मजा किया।

 

Datia News: विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया और पुरस्कार प्राप्त किए। विद्यालय के शिक्षकों ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया और उनका मार्गदर्शन किया।विद्यालय के मुख्य अतिथि प्राण सिंह माथुर ने समाज के लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में भी बताएं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *