Rewa News : रीवा। जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित पिकनिक स्पॉट गोविंदगढ़ किले के पीछे पति-पत्नी के साथ हुई बर्बर घटना ने लोगों को हिला कर रख दिया। जानकारी के अनुसार, दो आरोपियों ने दोनों को बंधक बना लिया और लाठी और लोहे की रॉड से जमकर पीटा।
Rewa News : पीड़ितों के पास रखे 30 हजार रुपए और 3 मोबाइल भी लूट लिए गए। आरोपियों ने पति-पत्नी को कई घंटों तक अलग-अलग खंभों से बांधकर रखा और लगातार मारपीट करते रहे। महिला के साथ छेड़खानी भी की गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। गोविंदगढ़ थाना की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ितों को थाने ले आई। महज 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। बरामद किए गए सामान में लूटा गया पैसा, पर्स और मोबाइल शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपी शिवकुमार मिश्रा और महेन्द्र लोनिया गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं।
READ MORE : MP TOP 5 Breaking : एमपी सुबह की 5 बड़ी खबरें….
विशेषज्ञ और पुलिस का कहना है कि पिछले वर्ष 2024 में गुढ़ थाना क्षेत्र में पिकनिक स्पॉट पर हुई इसी तरह की घटना में आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। पुलिस ने जनता से अपील की है कि सुनसान जगहों पर अकेले जाने से बचें।











