Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh CG News : कवर्धा गैंगरेप केस : 36 घंटे में पकड़े गए...

CG News : कवर्धा गैंगरेप केस : 36 घंटे में पकड़े गए आरोपी, जनाक्रोश के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0
269

कवर्धा – छत्तीसगढ़ के कवर्धा में 24 सितंबर की रात हुई गैंगरेप की घटना में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक कवर्धा के ही रहने वाले हैं और आदतन अपराधी बताए जा रहे हैं।

घटना के अनुसार, पीड़िता अपने परिचित के घर ठहरी हुई थी। रात लगभग दो बजे किसी विवाद के बाद वह घर से निकलकर बस स्टैंड की ओर चली गई। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसे बहला-फुसलाकर सुनसान इलाके (अटल आवास के पीछे) ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि वह किसी को इस घटना के बारे में नहीं बताए और फिर उसे बस स्टैंड के पास छोड़ दिया।

पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए महिला थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

Read More : I Love Muhammad : यूपी के बाद अब MP में ‘I Love Muhammad’ कैंपेन, भोपाल में 2 हजार वाहनों पर लगाया नबी का नाम

घटना से नाराज आदिवासी समाज ने शहर में विरोध प्रदर्शन किया और कलेक्टर कार्यालय का घेराव करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

पुलिस ने जांच में तेजी लाते हुए आरोपियों की पहचान की और गिरफ्तारी में मदद करने वाले को 10,000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की। जनता से भी अनुरोध किया गया कि यदि किसी को आरोपियों की जानकारी हो तो पुलिस को बताए।

Read More : छत्तीसगढ़ के मजदूर यूपी के ईंट भट्टे में बंधक, पत्नी ने कलेक्टर से लगाई गुहार

36 घंटे की लगातार जांच और प्रयास के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। तीनों आरोपी अटल आवास क्षेत्र में रहते हैं और फरार होने की कोशिश में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि अब आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कवर्धा पुलिस ने यह भी कहा कि इस घटना में शामिल किसी भी अन्य व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here