rewa news : रीवा : कथित बिजली चोरी की शिकायत मिलने के बाद एमपीईबी के विरुद्ध मोर्चा खोल चुके उपभोक्ता के घर मध्य प्रदेश विद्युत मंडल की विजिलेंस टीम पहुंचने के बाद अधिकारियों और उपभोक्ता के बीच जमकर नोक झोंक हुई इस दौरान कथित बिजली चोरी की शिकायत से नाराज उपभोक्ता अचानक गिर पड़ा जिसे चौकीदार सहित सूचना पर पहुंचे परिजन संजय गांधी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
rewa news : इस घटनाक्रम में मृत हुए बिजली उपभोक्ता की पहचान राजेश चतुर्वेदी निवासी डोम थाना चौराहटा के रूप में की गई है घटनाक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए घर के चौकीदार बालेंद्र चतुर्वेदी ने बताया की उड़न दस्ता लिखे एक वाहन में सवार होकर तकरीबन 6 लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने मुझसे घर दिखाने को कहा जब मैंने उन्हें पूरा घर दिखा दिया तो उसमें से अपने आप को अधीक्षण यंत्री बताने वाले विपिन सिंह ने मौके पर मालिक को बुलाने की बात कही तब मेरे द्वारा फोन लगाकर घर के मालिक राजेश चतुर्वेदी को मौके पर बुलाया गया.
rewa news : इस दौरान अधीक्षण यंत्री ने भवन स्वामी से उनके कनेक्शन और घर के संबंधित दस्तावेजों की मांग की, जिस पर राजेश चतुर्वेदी द्वारा कहा गया कि कनेक्शन संबंधित दस्तावेजों की जानकारी आप अपने सब स्टेशन के जेई लीजिए, इसी बातचीत के दौरान दोनों के बीच झूमा झटकी भी हुई, तब बिजली उपभोक्ता राजेश चतुर्वेदी अचानक गिर पड़े घटना की तत्काल भवन स्वामी के परिजनों सहित चौराहटा पुलिस को जानकारी दी गई.
rewa news : पुलिस मौके पर पहुंचकर उड़न दस्ता के दो कर्मचारी सहित उड़न दस्ता लिखे वाहन को अपने साथ थाने ले गई है, जबकि स्वयं को अधीक्षण यंत्री बताने वाला विपिन सिंह मौके से भाग निकला, वही जब स्थानीय लोग राजेश चतुर्वेदी को लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम पर क्या कार्यवाही की है इसकी जानकारी उन्हें नहीं मिली है।











