rewa-new-sp: रीवा में नए SP की धमाकेदार एंट्री, अपराध नियंत्रण रहेगा पहली प्राथमिकता जाने पूरी खबर….

Rahul Goshwami

rewa-new-sp: रीवा जिले को बुधवार को नया पुलिस अधीक्षक मिल गया। 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी गुरुकरण सिंह ने जिले के नए एसपी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने पूर्व पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान से मुलाकात कर जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

rewa-new-sp: पंजाब मूल के गुरुकरण सिंह करीब 11 साल बाद रीवा लौटे हैं। इससे पहले वे प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी के तौर पर गोविंदगढ़ थाने में थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। रीवा से उनका पुराना जुड़ाव होने के कारण उनकी वापसी को लेकर पुलिस विभाग और प्रशासनिक हलकों में चर्चा बनी हुई है।

rewa-new-sp: पदभार ग्रहण करने के बाद नए एसपी गुरुकरण सिंह ने कहा कि जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और जनता के बीच पुलिस की विश्वसनीयता मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने संकेत दिए कि अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

GOOGLE-BOY-REWA: रीवा के नन्हे ‘गूगल बॉय’ का दुनिया में डंका, 16 सेकंड के वीडियो ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *