Rewa Jail : रीवा। रीवा से बड़ी और भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां सतना जिले में करंट लगने से एक कैदी के बेटे की मौत हो गई। मृतक के परिजन शव लेकर रीवा केंद्रीय जेल पहुंचे और बेटे का अंतिम दर्शन उसके पिता को कराने की मांग की।
परिजनों का कहना था कि जिला कलेक्टर से अनुमति न मिलने के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद जेल अधीक्षक ने मानवीय पहल करते हुए एंबुलेंस को जेल परिसर के अंदर प्रवेश की अनुमति दी।
Rewa Jail : जेल के अंदर कैदी को मृत बेटे का अंतिम दर्शन कराया गया। बेटे को देखकर कैदी पिता फफक पड़े और जेल परिसर में मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं।
जेल अधीक्षक की इस मानवीय पहल की हर ओर सराहना हो रही है, क्योंकि कलेक्टर अनुमति नहीं दे पाए थे, लेकिन जेल प्रशासन ने पिता को अपने बेटे को अंतिम विदाई देने का अवसर दिया।













