Former MLA Kunal Chaudhary : पूर्व विधायक कुणाल चौधरी की टिप्पणी के विरोध में संगठन ने एसडीओपी को सौंपा ज्ञापन

VIKASH KHALKHO

Former MLA Kunal Chaudhary : शाजापुर। सुजालपुर में श्री राजा भोज सेवा संगठन के बैनर तले रविवार को बड़ी संख्या में समाजजन और युवा एकत्रित हुए। शांतिपूर्ण रैली के माध्यम से संगठन ने एसडीओपी कार्यालय पहुंचकर पूर्व विधायक कुणाल चौधरी द्वारा पूर्वजों के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कड़ा विरोध दर्ज कराया।

संगठन के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि उक्त टिप्पणी से समाज की भावनाएँ आहत हुई हैं और यह मामला केवल समाज ही नहीं बल्कि सम्मान, स्वाभिमान और संस्कृति से जुड़ा है। ज्ञापन में एसडीओपी से पाँच दिवस के भीतर उचित कार्रवाई करने या संबंधित जनप्रतिनिधि द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी माँगने की मांग की गई।

Former MLA Kunal Chaudhary : संगठन ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो विरोध प्रदर्शन चरणबद्ध रूप से जारी रहेगा। पूरे कार्यक्रम में युवाओं की सक्रिय उपस्थिति रही और आयोजन में शांति, अनुशासन और संयम का पालन किया गया।

सागर शास्त्री महाराज, धर्म गुरु :
“यह लड़ाई किसी व्यक्ति या जाति विशेष की नहीं है, बल्कि पूर्वजों के सम्मान और मर्यादा की रक्षा का मामला है। समाज एकजुट होकर इसे आगे बढ़ा रहा है।”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *