Rewa Hospital Case : रीवा (मध्य प्रदेश)। रीवा के संजय गांधी अस्पताल से मानवता को शर्मसार करने वाला एक बेहद संवेदनहीन मामला सामने आया है। अस्पताल के डॉक्टरों ने सिक्योरिटी गार्ड से हुए एक मामूली विवाद के बाद, ICU में इलाज के लिए भर्ती एक बच्चे और उसकी माँ को वार्ड से बाहर निकाल दिया।
Rewa Hospital Case : माँ परिसर में मांगती रही जान की भीख
पीड़ित माँ अपने बीमार बच्चे की जान बचाने के लिए अस्पताल परिसर में आने-जाने वाले लोगों से इलाज के लिए लगातार गुहार लगाती रही। डॉक्टरों की इस क्रूर कार्रवाई ने अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही और संवेदनहीनता को दर्शाया है।
मीडिया के दखल के बाद हुआ एक्शन
अस्पताल की इस गुंडागर्दी की खबर जब मीडिया को लगी और अधिकारियों से संपर्क साधा गया, तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में, अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बच्चे को फिर से अस्पताल में एडमिट कराया।
सुरक्षा गार्डों की गुंडागर्दी पर सवाल
यह घटना अस्पताल में सुरक्षा गार्डों की गुंडागर्दी और मरीज परिजनों के साथ दुर्व्यवहार की आए दिन मिलने वाली शिकायतों को उजागर करती है। हालांकि, इस गंभीर मामले पर कोई भी जवाबदार अधिकारी मीडिया के सामने जवाब देने को तैयार नहीं है, जिससे अस्पताल के रवैये पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।













