ग्वालियर में स्ट्रीट डॉग्स का आतंक! 12 लोग घायल, डॉग लवर से भिड़े स्थानीय लोग, वीडियो वायरल

ग्वालियर: शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित 24 बीघा कॉलोनी में स्ट्रीट डॉग्स के बढ़ते आतंक से स्थानीय लोग भारी दहशत में हैं। जानकारी के अनुसार अब तक आवारा कुत्ते करीब 12 लोगों को काट चुके हैं, जिनमें महिला-पुरुषों के साथ छोटे बच्चे भी शामिल हैं। लगातार हो रहे हमलों से परेशान रहवासियों ने नगर निगम से कुत्तों को पकड़ने की मांग की।

निगम टीम पहुंची तो बढ़ा विवाद

शुक्रवार को नगर निगम की टीम स्ट्रीट डॉग्स को पकड़ने कॉलोनी पहुंची, लेकिन इसी दौरान एक स्थानीय डॉग लवर महिला ने कुछ कुत्तों को अपने घर में बंद कर लिया। जब रहवासियों ने इसका विरोध करते हुए कुत्तों को बाहर निकालने की मांग की, तो मामला गर्मा गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

मुंहवाद से मारपीट तक पहुंचा मामला

बताया जा रहा है कि बहस के दौरान डॉग लवर महिला ने अपने साथियों को बुला लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और मारपीट की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही बहोड़ापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

विवाद के दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक कार्रवाई की मांग भी तेज हो गई है।

दोनों पक्षों ने थाने में दी शिकायत

घटना के बाद कॉलोनी के रहवासियों और डॉग लवर्स—दोनों ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच के बाद विधि अनुसार कार्रवाई करने की बात कही है।

Read More : ग्वालियर : खाना बनाने से इंकार पर पति ने की पत्नी की गोली मारकर हत्या, आरोपी हिरासत में

बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लगातार बढ़ते स्ट्रीट डॉग्स हमलों ने शहर में पशु प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Operation Clean Hunt: रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, कुनकुरी से दबोचा गया बाइक चोरी का फरार आरोपी

Operation Clean Hunt: गौरी शंकर गुप्ता/धरमजयगढ़/रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़...

Related Articles

Popular Categories