रीवा। अब विंध्य के यात्रियों के लिए भारत के महानगरों तक पहुंचना और भी आसान हो जाएगा। रीवा एयरपोर्ट से इंदौर के लिए इंडिगो की 72 सीटर कनेक्टिंग फ्लाइट प्रतिदिन उड़ान भरने जा रही है। इससे पहले रीवा से सिर्फ भोपाल के लिए फ्लाई ओला की उड़ान उपलब्ध थी।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि अक्टूबर माह के अंत तक यह फ्लाइट शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि रीवा-इंदौर कनेक्टिविटी से न सिर्फ विंध्य में निवेश को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि रीवा को मेडिकल हब बनाने के सपने को भी गति मिलेगी।
इंडिगो कंपनी रीवा और नवी मुंबई में अपना सब-स्टेशन स्थापित कर रही है। इसके बाद रीवा के यात्री सीधे इंदौर समेत अन्य महानगरों तक आसानी से सफर कर सकेंगे।
Read More : Maharashtra : ठाणे स्टेशन पर महिला ने उड़ाए यात्रियों के जेवरात, जीआरपी ने धर दबोचा
“रीवा-इंदौर के बीच इंडिगो की कनेक्टिंग फ्लाइट से विंध्यवासियों को बहुत लाभ मिलेगा, निवेश और मेडिकल हब के सपने साकार होंगे।”
— राजेंद्र शुक्ला, डिप्टी सीएम मध्य प्रदेश शासन











