रीवा। प्रशासन ने संजीवन हॉस्पिटल और चेस्ट केयर नर्सिंग होम में छापेमारी कर पाया कि यह नर्सिंग होम बिना पंजीयन और वैधानिक दस्तावेजों के चल रहा था। जांच के दौरान अस्पताल में पदस्थ एक शासकीय चिकित्सक की पत्नी नर्सिंग होम का संचालन करते पाई गई।
एसडीएम अनुराग तिवारी ने बताया कि समान तिराहे स्थित संजीवन हॉस्पिटल में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने दस्तावेजों की पड़ताल की। अस्पताल संचालक पंजीयन और अन्य आवश्यक दस्तावेज पेश नहीं कर सके। साथ ही, नर्सिंग होम में मौजूद मेडिकल स्टोर भी अवैध पाया गया। इसके बाद जिला प्रशासन ने नर्सिंग होम को सील कर दिया और संचालक को नोटिस भेजा जा रहा है। भविष्य में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Read More : MP News : विदिशा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया उपाध्यक्ष संजय दीवाकीर्ति का पुतला दहन
बाइट: अनुराग तिवारी, प्रभारी एसडीएम हुजूर – “स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सभी नर्सिंग होम नियमों के अनुसार संचालित होंगे।”











