Wednesday, September 2, 2026
Home Madhya Pradesh Reva News : बंधक बनाकर पीटा गया युवक, विधायक अभय मिश्रा और...

Reva News : बंधक बनाकर पीटा गया युवक, विधायक अभय मिश्रा और गुर्गों पर FIR दर्ज

Reva News
Reva News

Reva News : रीवा जिले के सेमरिया से विधायक अभय मिश्रा और उनके गुर्गों पर उनके घर काम करने वाले एक युवक ने मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कांग्रेस के विधायक और उसके गुर्गों पर सैलैरी मांगने पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस घटना से आक्रोशित पीड़ित के समर्थन में पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी सहित उनके समर्थक पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। इस दौरान पूर्व विधायक की पुलिस से काफी बहस हुई। हालांकि सेमरिया विधायक अभय मिश्रा ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। बढ़ते दबाव के चलते पुलिस ने सेमरिया विधायक अभय मिश्रा सहित 5 लोगों पर मारपीट की धाराओं पर मामला दर्ज कर लिया है।

Reva News : .पूरा मामला रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास स्थित सेमरिया विधायक अभय मिश्रा के फॉर्महाउस का बताया जा रहा है। पीड़ित अभिषेक तिवारी ने आरोप लगाया है कि वो विधायक के फॉर्महाउस में पिछले 1 साल से काम कर रहा था, पिछले 3 महीने की सैलरी नहीं मिली थी। वह विधायक के ऑफिस स्टाफ से सैलरी मांगी तो विधायक भड़क गए उन्होंने उसे ऑफिस में बुलाया। जहां खुद विधायक और उसके गुर्गों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की है। विधायक के फॉर्महाउस में वह बंधक बना था, मौका पाते ही भाग कर थाने पहुंचा, लेकिन थाना में रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। इससे आक्रोशित पूर्व सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी और उसके समर्थकों ने थाना का घेराव कर कार्यवाही की मांग करने लगे। इस दौरान पूर्व विधायक की पुलिस से काफी बहस हुई और पुलिस बेबस नजर आई, पुलिस पूर्व विधायक के सामने हांथ जोड़ती नजर आई। बढ़ते दबाव के चलते पुलिस ने सेमरिया विधायक सहित 5 लोगों पर मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Reva News : वहीं सेमरिया विधायक अभय मिश्र ने लगे आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि राजनीतिक द्वेष की वजह से उनका नाम लिया जा रहा है। अभिषेक उनके यहां कभी कभार काम पर आता था। बीते दिन स्टाफ के बीच में झगड़ा हुआ था उन्हें जानकारी मिली तो दोनों को समझाया था, लेकिन उन्होंने कोई मारपीट नहीं की है। हम आपको बता दे इस मामले में पीड़ित अभिषेक तिवारी वही है युवक है जिस पर एक व्यक्ति ने दांत से उंगली काटने का आरोप लगाते हुए सिविल लाइन पुलिस में मामला दर्ज कराया हैं।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here