Reva News : रीवा में दो दिवसीय रीजनल पर्यटन कॉन्क्लेव का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ, पर्यटन विकास को मिलेगा नया आयाम

Sanjay Sahu
Reva News

Reva News :रीवा : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज शाम रीवा में आयोजित दो दिवसीय रीजनल पर्यटन कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में शाम 5 बजे शुरू होगा। रीजनल पर्यटन कॉन्क्लेव में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, रीवा जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल मंत्री ग्रामीण विकास और श्रम विभाग पर्यटन और संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी की भी मौजूदगी भी रहेगी।

Reva News : कॉन्क्लेव में पर्यटन उद्योग से जुड़े हुए 400 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। कॉन्क्लेव में संभाग के सभी जिलों के जनप्रतिनिधि और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े प्रमुख व्यक्तियों की भागीदारी भी रहेगी।

Reva News : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि विन्ध्य क्षेत्र में प्रचुर वन संपदा, आकर्षक जलप्रपात, कई टाईगर रिजर्व, प्रसिद्ध धार्मिक स्थल और ऐतिहासिक स्थल हैं। यहां आसपास के बड़े शहरों से जोड़ने के लिए फोरलेन हाईवे, रेलमार्ग तथा हवाई सेवा की सुविधा उपलब्ध है।

Reva News : बताया गया कि इस कॉन्क्लेव में प्रसिद्ध अभिनेता मुकेश तिवारी और पंचायत वेब सीरीज की अभिनेत्री सान्विका सिंह भी मौजूद रहेंगी। कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ यादव शहडोल के टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। कॉन्क्लेव में मण्डला, डिंडौरी, सिंगरौली, सीधी और सिवनी जिले में कला और शिल्प केन्द्रों की स्थापना के लिए एजेंसियों के साथ डिजिटल अनुबंध किए जाएंगे। कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ यादव आईआरसीटीसी पोर्टल पर पीएम श्री पर्यटन वायुसेवा बुकिंग पोर्टल, होमस्टे ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल का लोकार्पण करेंगे। समारोह में मेकमाईट्रिप के साथ चित्रकूट घाट में आध्यात्मिक अनुभूति परियोजना की वर्चुअल माध्यम से आधारशिला रखी जाएगी। कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री जी पर्यटन उद्योग के विकास के लिए विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। कॉन्क्लेव में 27 जुलाई को ट्रेवल आपरेटर्स, होटल व्यवसायी और पर्यटन उद्योग से जुड़े विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों के बीच संवाद और निवेश पर चर्चा की जाएगी। कॉन्क्लेव में आयोजित प्रदर्शनी के माध्यम से मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों और पर्यटकों को दी जा रही सुविधाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है।

Reva News :मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 26 जुलाई को दोपहर 12.05 बजे भोपाल से चलकर दोपहर एक बजे एयरपोर्ट रीवा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री रीवा एयरपोर्ट से दोपहर 1.05 बजे हेलीकाप्टर से दोपहर 1.25 पर सतना जिले के रैंगाव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिंहपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सिंहपुर में महिला सम्मेलन में भाग लेकर दोपहर बाद 3.20 बजे चलकर 3.45 बजे ग्राम हरदुआ पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4 बजे ग्राम हरदुआ से शाम 4.20 बजे रीवा एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

Reva News :मुख्यमंत्री शाम 4.40 पर सैनिक स्कूल रीवा पहुंचकर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों का नमन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सैनिक स्कूल में आयोजित शहीदों के सम्मान समारोह में कारगिल युद्ध के शहीदों के परिजनों और वीर नारियों को सम्मानित करेंगे। समारोह में भारतीय सेना की डेयरडेविल टीम द्वारा मोटरसाइकिल पर विभिन्न कर्तव्यों का प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्यमंत्री समारोह में भारतीय सेना के मोटरसाइकिल अभियान वीरता के पहिए को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।

Reva News :समारोह के बाद मुख्यमंत्री शाम 5.35 बजे सैनिक स्कूल से प्रस्थान कर शाम 5.40 बजे कॉलेज चौराहा स्थित नवीन संयुक्त एसडीएम कार्यालय पहुंचकर नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। जिसके बाद मुख्यमंत्री परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधे रोपित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव शाम 6 बजे कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम पहुंचकर रीजनल पर्यटन कॉन्क्लेव का मुख्य अतिथि के रूप में शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री कॉन्क्लेव में पर्यटन से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *