Reva News : रीवा : गांधी मेमोरियल अस्पताल का स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग एक बार फिर सुर्खियों में है ऐसा दूसरी बार हुआ है जब ड्रिप के माध्यम से दिए जाने वाले आई व्ही फ्लुड की वजह से प्रसुताओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई और पूरे वार्ड में कोहराम मच गया आनन फानन में प्रसुताओं का उपचार करने वाली महिला चिकित्सक डॉक्टर सोनल अग्रवाल और डॉक्टर शीतल पटेल ने महिलाओं की तबीयत का हवाला देते हुए अस्पताल अधीक्षक को एक पत्र लिखा और संबंधित बैच के फ्लूड की जांच कराए जाने का आग्रह किया महिला चिकित्सक द्वारा लिखा गया यह पत्र अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया पत्र में प्रसुताओं की तबीयत बिगड़ने का मामला 2 अगस्त 25 का बताया जा रहा है वही पत्र में बैच क्रमांक एफएनबी 12484 के सभी आईव्ही फ्लुड की जांच कराए जाने की बात कही गई है
Reva News : बता दे इस घटना से पूर्व भी स्त्री एवं प्रस्तुति रोग विभाग में प्रसुताओं को दी गई दवाई के रिएक्शन से महिलाओं की याददाश्त पर तगड़ा असर पड़ा था जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने संबंधित बैच की तमाम दवाओं की सप्लाई को रोकते हुए पूरे मामले में जांच करते हुए संबंधित को निलंबित किया था वही।
Reva News :इस पूरे मामले के संज्ञान में आने के बाद अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर राहुल मिश्रा का कहना है कि विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप में यह जानकारी चल रही थी समान्यतः आईव्ही फ्लूड लगने के बाद ठंड और बुखार जैसे लक्षण आते हैं अगर कई महिलाओं को यह शिकायत हुई है तो निश्चित तौर पर ही मामला बहुत संवेदनशील है संबंधित बैच के फ्लूड की आपूर्ति रोक दी गई है बैच के फ्लूड की जांच कराई जाएगी और इसमें जो भी दोषी पाया जाता है उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।













