Tuesday, April 7, 2026
34.1 C
Raipur

Reva News : नाबालिग से दो साल तक दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया बंधक, परिजनों के विरोध पर दी जान से मारने की धमकी

Reva News : रीवा : रीवा में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां पड़ोस के रहने वाले आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता से दो साल तक दुष्कर्म किया। लगातार उसे धमकाकर उसे प्रताड़ित करता रहा। पीड़िता मामले की शिकायत लेकर थाने तब पहुंची,जब आरोपी ने उसे बंधक बना लिया।

Reva News : बताया गया कि पीड़िता नाबालिग थी, जिस वजह से आरोपी उसे झांसा देने में कामयाब रहा। वो लगातार उसे धमकियां देकर उस पर शादी का दवाब बनाता रहा। पूरे मामले में पीड़िता ने एफआईआर तब दर्ज कराई, जब युवक ने उसे अपने घर में बंधक बना लिया। जब परिजन पीड़िता को छुड़ाने के लिए उसके घर पहुंचे तो उसने पीड़िता के परिजनों से भी मारपीट करने की कोशिश की।

Reva News : बताया गया कि 6 अगस्त 2025 को समय करीबन 8 बजे जब परिवार के सभी लोग भोजन कर सोने चले गए। तब करीबन 11:00 बजे पीड़िता की मां किसी काम से उठी तो देखा कि बेटी कोल अपने बिस्तर में नहीं थी। इधर उधर पता करने पर कही कुछ पता नहीं चला। तब 7 अगस्त 2025 को आस-पास के घरों में जाकर पता किया गया तो पता चला कि पड़ोस का ही रहने वाले शिवलाल कोल जो कि पेशे से व्यापारी है,उसने पीड़िता को घर में बंधक बनाकर रखा है।

Reva News : तब घर के और भी सदस्य शिवलाल के घर पर आए तो उसके द्वारा फरियादी के सभी परिवार के लोगों के साथ गाली गलौज की जाने लगी। उसके घर में पहले से मौजूद फरियादी की बेटी को घर से बाहर खींचते हुए लाया गया और कहा गया कि मेरे नाती करण उर्फ समीर कोल को वह पसंद आ गई है। जिसमें लड़की के घर वाले अगर दखल देंगे तो ठीक नहीं होगा।

Reva News : परिवार के लोगों द्वारा यह कहा गया कि मेरी पुत्री अभी नाबालिग है। क्यों तुम्हारे नाती द्वारा मेरी पुत्री को रात में बहला फुसला कर अपने घर लाया गया और फिर बंधक बना लिया गया। यह सुनते ही आरोपी शिवलाल कोल और करण उर्फ समीर कोल द्वारा सभी के साथ गाली गलौज करते हुए धक्का मारते हुए जान से मार देने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया गया। बड़ी मुश्किल से पीड़िता को आजाद किया।

Reva News : परिजनों के द्वारा पीड़िता से पूछताछ की गई तो पीड़िता द्वारा बताया गया कि आरोपी घर में बताने और बदनाम करने की धमकी देकर लगातार 2 साल से दुष्कर्म कर रहा था।

Reva News : पीड़िता ने बताया कि 6 अगस्त को भी मैं वहां से भागना चाह रही थी। तो उसके नाना द्वारा मुझे बहुत डराया धमकाया गया, जिससे मैं घर के अन्दर ही डरी सहमी सी बैठी रही। आप लोगों के आने के बाद भी मैं घर से बाहर निकल पाई। उन्होंने मुझे बंधक बनाकर रखा गया।

Reva News : उन्होंने बताया कि यह जानकारी होने पर फरियादी अपनी पुत्री को लेकर थाना अतरैला अपनी फरियाद लेकर पहुंचा। जिस पर वहां पर मौजूद पुलिस अधिकारियों द्वारा फोन कर आरोपी शिवलाल कोल और करण उर्फ समीर कोल को थाने बुलाया गया। कुछ घंटों तक हम सभी को थाने में बैठाए रखा गया। पीड़ित पिता ने जब यह कहा कि चिकित्सीय परीक्षण करवा दिया जाए। तब वहां पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा फरियादी से सादे कागजों में हस्ताक्षर कराकर कहा गया कि तुम लोग आज जाओ हमारे द्वारा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Reva News : तब एसपी कार्यालय पहुंचने पर एसपी के निर्देश के बाद थाना बिछिया में जीरो में कायमी की गई। जहां से जीरो में कायमी की गई। कायमी के बाद मामला अतरैला थाने को भेजा गया। जहां पुलिस ने अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Khauff The Digital War  ख़ौफ़   द डिजिटल वॉर,  कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Khauff The Digital War ख़ौफ़ द डिजिटल वॉर, कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Latest YouTube Shorts

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

AC गैस भराई के दौरान विस्फोट, 2 की हालत नाजुक...#viralnews #news #cg

AC गैस भराई के दौरान विस्फोट, 2 की हालत नाजुक...#viralnews #news #cg

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, घटना ने सभी को झकझोर दिया...#ambikapur #cg #shorts

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, घटना ने सभी को झकझोर दिया...#ambikapur #cg #shorts

रायपुर में दर्दनाक हादसा: 8 फीट मिट्टी में जिंदा दफन हुआ मजदूर, मौत से मचा हड़कंप...#raipur #cg

रायपुर में दर्दनाक हादसा: 8 फीट मिट्टी में जिंदा दफन हुआ मजदूर, मौत से मचा हड़कंप...#raipur #cg

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

छत्तीसगढ़ में अब लालच देकर धर्म परिवर्तन कराना पड़ेगा महंगा! नया कानून लागू

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण से जुड़े मामलों...

CM सरमा पर आरोपों के बाद पवन खेड़ा के घर असम पुलिस का छापा, गरमाई सियासत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली...

M.P News : भोपाल में आबकारी विभाग के खिलाफ कामगारों का हल्लाबोल, 48 घंटे का अल्टीमेटम

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल...

M.P News : इंदौर निगम बजट सत्र में हंगामा, पोस्टर लहराकर विरोध

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क:मध्यप्रदेश के इंदौर नगर निगम के बजट...

Related Articles

Popular Categories