Sunday, March 29, 2026
35.1 C
Raipur

Reva News : रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा में 10 साल से खुले में सड़ रहा अनाज, हैजा फैलने का खतरा, स्थानीय बीजेपी नेता को भी नहीं थी खबर

Reva News : रीवा : रीवा के सिरमौर विधानसभा क्षेत्र में सरकारी लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां उमरी गांव में पिछले 10 साल से लाखों क्विंटल अनाज खुले में सड़ रहा है। इस गंदगी से हैजा जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। हैरानी की बात यह है कि इसी गांव के विधायक प्रतिनिधि को भी अब तक इसकी जानकारी नहीं थी।

Reva News : यह पूरा मामला सिरमौर के उमरी गांव का है जहां किसान समृद्धि केंद्र और मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ के बगल में ही 2014 से खाद्यान्न का खुला भंडारण है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह अनाज अब पूरी तरह से सड़ चुका है और इससे निकलने वाली बदबू से 4 से 5 किलोमीटर का इलाका प्रभावित है। लोगों का आरोप है कि इस गंदगी के कारण हैजा जैसी बीमारियां फैल रही हैं जिससे इंसान और जानवर दोनों बीमार होकर मर रहे हैं।

Reva News : ग्रामीणों का कहना है कि यह गंदगी स्कूल, हरिजन बस्ती और कॉलेज जैसी सरकारी इमारतों के ठीक बगल में है, लेकिन किसी भी अधिकारी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। सबसे चौंकाने वाला बयान इसी गांव के रहने वाले बीजेपी के विधायक प्रतिनिधि रविराज विश्वकर्मा का आया है। उन्होंने कैमरे पर कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी मीडिया से मिली, जबकि वे इसी गांव में रहते हैं। उन्होंने भी इसे अधिकारियों की घोर लापरवाही बताते हुए कलेक्टर प्रतिभा पाल से इसे तुरंत हटाने की मांग की है।

Reva News : अब सवाल यह उठता है कि क्या सरकारी अधिकारी और जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारियों से इतने बेखबर हैं कि 10 साल से गांव के बीचों-बीच सड़ रहे अनाज और फैल रही बीमारियों पर उनकी नजर नहीं पड़ी

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P Crime News : रीवा में युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश के रीवा जिले में...

Related Articles

Popular Categories