Reva News : रीवा : रीवा के मंगवा में आज एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां एक ही मंच से दो खास मौके मनाए गए। मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का 61वां जन्मदिन और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि। इस मौके पर क्षेत्र को विकास की कई सौगातें भी मिलीं।
Reva News : यह आयोजन जनपद पंचायत गंगेव में जनपद अध्यक्ष विकास तिवारी के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में मंगवा विधायक नरेंद्र प्रजापति, सेमरिया के पूर्व विधायक के.पी. त्रिपाठी और त्योंथर के पूर्व विधायक समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और भारी संख्या में जनता मौजूद रही। इस अवसर पर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल को उनके वजन के बराबर लड्डूओं से तौला गया.
Reva News : जिसने सबका ध्यान खींचा।जन्मदिन के इस खास मौके पर क्षेत्र के लिए विकास की घोषणाएं भी हुईं। जनपद अध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि मंगवा में 11 अटल सरोवरों का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही, अटल जी की पुण्यतिथि के मौके पर मुख्यमंत्री के हाथों अटल सभागार का भी लोकार्पण किया गया, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। यह कार्यक्रम क्षेत्र के लोगों के लिए यादगार पल बन गया, जहां सभी ने डिप्टी सीएम को जन्मदिन की बधाई दी और विकास की सौगातों का स्वागत किया।











