Religious News : रायपुर । सावन का महीना हिन्दू कैलेंडर का सबसे पवित्र और भक्तिभाव से भरा हुआ समय माना जाता है। वर्ष 2025 में श्रावण मास 11 जुलाई (शुक्रवार) से शुरू होकर 9 अगस्त (शनिवार) को समाप्त होगा। इस पूरे एक महीने में शिवभक्ति, व्रत, त्योहार और सांस्कृतिक परंपराएं पूरे देश को आस्था में डुबोए रखेंगी। श्रावण मास भगवान शिव को समर्पित होता है। भक्त जलाभिषेक, कांवड़ यात्रा, व्रत, रुद्राभिषेक और खास तौर पर सोमवार को पूजा करके शिव को प्रसन्न करते हैं। यह समय आत्मशुद्धि और साधना का माना जाता है।
Religious News Read More : Chhattisgarh News : तहसीलदारों के कार्यविभाजन में बदलाव, नया आदेश जारी…
तो आइए जान लेते हैं सावन 2025 में कौन-कौन से प्रमुख त्योहार और व्रत किस तारीख को मनाए जाएंगे:
श्रावण मास की शुरुआत – 11 जुलाई 2025
श्रावण मास की समाप्ति – 9 अगस्त 2025
श्रावण सोमवार व्रत तिथियां:
पहला सोमवार – 14 जुलाई
दूसरा सोमवार – 21 जुलाई
तीसरा सोमवार – 28 जुलाई
चौथा सोमवार – 4 अगस्त
Religious News Read More : Reva Crime : ढाई माह के मासूम की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, गुस्से में मां ने ही ली बेटे की जान
अन्य विशेष पर्व व तिथियां:
सावन शिवरात्रि – 23 जुलाई
हरियाली अमावस्या – 24 जुलाई
हरियाली तीज – 27 जुलाई
नाग पंचमी – 29 जुलाई
पुत्रदा एकादशी – 5 अगस्त
वरा लक्ष्मी व्रत – 8 अगस्त
श्रावणी पूर्णिमा / नारियल पूर्णिमा – 9 अगस्त
रक्षा बंधन – 9 अगस्त
इस बार सावन का समापन रक्षा बंधन जैसे प्रेमपूर्ण पर्व के साथ हो रहा है, जिससे इसका धार्मिक और पारिवारिक महत्व और बढ़ जाता है। पूरे महीने देश भर में भक्ति, उत्सव और परंपराओं की अद्भुत झलक देखने को मिलेगी।











