RCB vs LSG IPL match preview Lucknow Ekana Stadium : IPL 2026 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 7:30 बजे होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
पॉइंट्स टेबल में RCB मजबूत, LSG संकट में
RCB 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है और प्लेऑफ की दौड़ में मजबूत स्थिति में है। वहीं LSG लगातार 6 हार के बाद सबसे नीचे पहुंच चुकी है और टूर्नामेंट में वापसी की कोशिश करेगी।
RCB की नजर प्लेऑफ पर, कोहली पर जिम्मेदारी
विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं और टीम के टॉप स्कोरर बने हुए हैं। हालांकि पिछली हार में RCB का मिडिल ऑर्डर लड़खड़ा गया था। फिल सॉल्ट की चोट टीम के लिए चिंता का विषय है।
Read more : IPL 2026 : हैदराबाद की धमाकेदार जीत, पंजाब को लगातार तीसरी हार का झटका
LSG के लिए “करो या मरो” जैसा मुकाबला
ऋषभ पंत की कप्तानी वाली LSG का प्रदर्शन इस सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। मार्श, पूरन और मार्करम जैसे खिलाड़ी लगातार फ्लॉप रहे हैं, जिससे टीम मुश्किल में है।
इकाना में RCB का दबदबा कायम
आंकड़ों के मुताबिक इकाना स्टेडियम में LSG अब तक RCB को हरा नहीं सकी है। दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में RCB का पलड़ा भारी रहा है।
पिच और मौसम का हाल
इकाना की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। वहीं लखनऊ में आज हल्की बारिश की 25% संभावना है, जिससे मुकाबला प्रभावित हो सकता है।RCB जहां जीत के साथ प्लेऑफ की राह मजबूत करना चाहेगी, वहीं LSG इस मैच में अपनी साख बचाने और बड़ा उलटफेर करने के इरादे से उतरेगी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड।
लखनऊ सुपर जाइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, एडन मार्करम, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, आवेश खान, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद।









