सीहोर | सीहोर जिले के श्यामपुर नगर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने विजयदशमी का उत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम श्यामपुर नगर के चोपड़ा वाले हनुमान मंदिर पर आयोजित किया गया। भारत माता की आरती और शास्त्र पूजा के साथ संघ परिवार के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस वर्ष संघ का शताब्दी वर्ष (1925–2026) है। 1925 में संघ के स्थापना दिवस से ही विजयदशमी पर उत्सव मनाने की परंपरा चल रही है। शताब्दी वर्ष के अवसर पर इस वर्ष उत्सव को और व्यापक रूप दिया गया है और अनेकों विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

READ MORE : Raipur Crime : रायपुर में नाइजीरियन युवक ने मोबाइल दुकान से की लूटपाट, फरार होते समय कई लोगों को मारी टक्कर
RSS सदस्यों ने बताया कि शताब्दी वर्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने संघ के उद्देश्यों और देशभक्ति की भावना को आत्मसात किया।











