Ramesh Sharma : रायपुर । अखिल भारतीय जांगिड ब्राह्मण महासभा दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में रमेश शर्मा (बर्नेला) को नियुक्त किया गया है। संगठन की ओर से मिली इस नई जिम्मेदारी को उन्होंने सम्मान की अनुभूति बताते हुए सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और समाज के सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया है।
Ramesh Sharma : नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रमेश शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा –छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) के रूप में जो विश्वास मुझ पर जताया गया है, उसके लिए मैं संगठन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

Ramesh Sharma : उन्होंने विशेष रूप से निम्न वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया:
रामपाल जी जांगिड, राष्ट्रीय अध्यक्ष
कैलाश बर्नेला पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष
भोला राम जी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष (छत्तीसगढ़)
सतीश जी शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष
रविकांत शर्मा जी, पूर्व युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष
Ramesh Sharma : साथ ही उन्होंने सभी कार्यकारिणी सदस्यों, मातृशक्ति और युवा साथियों का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि –आप सभी का स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन ही मेरी प्रेरणा है। मैं समाज की उन्नति और संगठन के विस्तार हेतु सतत कार्य करता रहूंगा।”

Ramesh Sharma : रमेश शर्मा की इस नियुक्ति से प्रदेशभर में संगठन से जुड़े युवाओं में उत्साह है। सामाजिक विकास, युवाओं को एकजुट करने और संगठन को सक्रिय बनाए रखने के उद्देश्य से उनकी यह भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है। संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ एक नई ऊर्जा और दिशा के साथ समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान देगा।













