Ram Navami News : Ram Navami को लेकर इस साल तिथि को लेकर लोगों में थोड़ा भ्रम बना हुआ है। दरअसल, 2026 में नवमी तिथि की शुरुआत 26 मार्च को सुबह 11:48 बजे से हो रही है और इसका समापन 27 मार्च को सुबह 10:06 बजे होगा।
Ram Navami News : धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान राम का जन्म मध्याह्न काल में हुआ था, इसलिए 26 मार्च को राम नवमी मनाना अधिक शुभ माना जा रहा है। वहीं उदयातिथि के आधार पर कुछ लोग 27 मार्च को भी यह पर्व मना सकते हैं। इस तरह गृहस्थों के लिए 26 मार्च और वैष्णव संप्रदाय के लिए 27 मार्च उपयुक्त मानी जा रही है।
27 मार्च को मध्याह्न मुहूर्त सुबह 11:13 बजे से दोपहर 1:41 बजे तक रहेगा, जबकि भगवान राम के जन्म का विशेष समय दोपहर 12:27 बजे माना गया है।
इस दिन श्रद्धालु सुबह स्नान कर साफ कपड़े पहनकर भगवान राम की पूजा करते हैं। कई लोग मंदिर जाकर दर्शन करते हैं, तो कुछ घर पर ही पूजा-अर्चना करते हैं। Ramcharitmanas का पाठ करना शुभ माना जाता है और दान-पुण्य की भी परंपरा है।
व्रत रखने वाले लोग इस दिन सादगी और सात्विकता का पालन करते हैं। फलाहार, दूध, दही, साबूदाना जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन किया जाता है और सेंधा नमक का उपयोग किया जाता है।
राम नवमी के दिन गेहूं, चावल, दाल, प्याज, लहसुन और मांसाहार से परहेज करना चाहिए। साथ ही मन को शांत रखते हुए भजन, मंत्र-जप और पूजा में समय बिताना शुभ माना जाता है।
Ram Navami News : इस दिन ‘ऊं श्री रामाय नमः’, ‘श्री राम जय राम जय जय राम’ और ‘ऊं नमो भगवते रामचंद्राय’ जैसे मंत्रों का जप विशेष फलदायी माना जाता है। कुल मिलाकर, श्रद्धा और परंपरा के अनुसार 26 मार्च को राम नवमी मनाना अधिक उपयुक्त माना जा रहा है, हालांकि अलग-अलग मान्यताओं के अनुसार 27 मार्च को भी यह पर्व मनाया जा सकता है।











