Raja Raghuvanshi murder case: इंदौर : इंदौर में चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। हत्या का मास्टरमाइंड बताया जा रहा राज कुशवाहा, राजा की अंतिम यात्रा में खुद शामिल हुआ था। यही नहीं, वह सोनम के पिता के साथ मौजूद था और सबके बीच खड़ा होकर पूरी प्रक्रिया में शरीक भी हुआ।
Raja Raghuvanshi murder case: राजा के अंतिम संस्कार के दिन का एक वीडियो मौजूद है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि राज कुशवाहा मौके पर मौजूद है। इस चौंकाने वाले खुलासे के बाद जांच एजेंसियों में हलचल मच गई है। राजा रघुवंशी की हत्या पहले ही एक सुनियोजित साजिश मानी जा रही थी, लेकिन मास्टरमाइंड का इस हद तक नजदीकी दिखाना और फिर भी पुलिस की नजर से बच निकलना, कई सवाल खड़े करता है।
Raja Raghuvanshi murder case: सूत्रों के अनुसार, पुलिस अब उस वीडियो की बारीकी से जांच कर रही है और इस आधार पर आगे की रणनीति तैयार कर रही है। यह खुलासा न केवल हत्याकांड की गंभीरता को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि आरोपी किस तरह पुलिस और समाज की आंखों में धूल झोंककर घटनास्थल पर मौजूद रहा।इस मामले में आगे क्या होता है, इस पर पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हैं।











