Wednesday, April 1, 2026
25.8 C
Raipur

Raja Raghuvanshi Murder : शिलांग हत्याकांड में बड़ा मोड़: राजा रघुवंशी के भाई ने कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर आरोपी सोनम की की पहचान, कहा—चेहरे पर न पछतावा, न डर

Raja Raghuvanshi Murder : इंदौर : इंदौर के निवासी राजा रघुवंशी की शिलांग में हुई हत्या के मामले सुनवाई के दौरान एक महत्वपूर्ण मोड़ आया, जब मृतक राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी के बयान कोर्ट में दर्ज किए गए। इस दौरान, मुख्य आरोपियों में से एक सोनम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया,जहां मजिस्ट्रेट ने विपिन से सोनम की शिनाख्ती करवाई जहां विपिन ने सोनम की पहचान की है।

सोहरा कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने विपिन रघुवंशी ने अपनी गवाही में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुई सोनम की पहचान की और पुष्टि की कि वही कोर्ट के सामने मौजूद है। विपिन ने हत्याकांड से जुड़े घटनाक्रमों के बारे में अपनी बात रखी। हालांकि, गवाही का सबसे चौंकाने वाला पहलू वह था जो विपिन रघुवंशी ने सोनम के हाव-भाव को लेकर कोर्ट को बताया।

Raja Raghuvanshi Murder : विपिन रघुवंशी ने जज को बताया कि जब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर सोनम का चेहरा दिखाया गया, तो उसके चेहरे पर किसी प्रकार की शिकन या पछतावे का कोई भाव नहीं था। गवाह के इस बयान को अभियोजन पक्ष के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह आरोपी के मानसिक स्थिति और घटना में उसकी कथित संलिप्तता को बल देता है। इससे पहले भी विपिन रघुवंशी ने पूछताछ में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की थीं, जो राजा सोनम की बातचीत से संबंधित थीं, और उन्होंने बताया था कि राजा रघुवंशी ने दम तोड़ने से पहले कुछ संकेत दिए थे। इस हत्याकांड में यह पहचान कार्यवाही बेहद अहम मानी जा रही है। कोर्ट ने सभी पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद मामले की अगली सुनवाई की तारीख तय कर दी है। हालांकि विपिन के बयान आज भी दर्ज किए जाएंगे, वहीं शिलांग पुलिस द्वारा सौंपे गए सबूतों और गवाहों के बयानों के आधार पर अब आगे की न्यायिक कार्यवाही पूरी की जाएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories