Tuesday, September 29, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal रायसेन में होटल, ढाबों और मैरिज गार्डनों में घरेलू गैस सिलेंडरों का...

रायसेन में होटल, ढाबों और मैरिज गार्डनों में घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग, विभाग पर उठे सवाल

raisen-domestic-gas-cylinder-misuse: रायसेन शहर और आसपास के इलाकों में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग का मामला फिर सुर्खियों में है। शादी सीजन शुरू होते ही होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट, मैरिज गार्डन और पार्टी आयोजनों में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का खुलेआम व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है। आरोप है कि जिम्मेदार विभाग सबकुछ जानते हुए भी कार्रवाई से बच रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सालाना गैस सिलेंडरों की संख्या 9 से बढ़ाकर 12 किए जाने के बाद घरेलू सिलेंडरों का कमर्शियल उपयोग फिर तेजी से बढ़ गया है। शहर के कई होटल और ढाबों में कमर्शियल सिलेंडर की जगह लाल रंग के घरेलू सिलेंडर रसोई में इस्तेमाल होते पाए गए।

मैरिज गार्डनों में खुलेआम नियमों की अनदेखी

विवाह समारोहों के चलते इन दिनों शहर के मैरिज गार्डनों और शादी हॉलों में बड़े स्तर पर खाना तैयार किया जा रहा है। जांच के दौरान कई स्थानों पर घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल होते मिले। कुछ मैरिज गार्डनों के बाहर बोर्ड लगाए गए हैं कि यहां घरेलू गैस का उपयोग नहीं होता, लेकिन अंदर रसोई में घरेलू सिलेंडर जलते मिले।

गैस एजेंसियों पर भी गंभीर आरोप

शहर की एमआर गैस एजेंसी पाटनदेव और अमन गैस एजेंसी पर घरेलू गैस सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी और उपभोक्ताओं से जबरन वसूली के आरोप लगे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि केवाईसी के नाम पर 190 रुपए लेकर गैस पाइप जबरन थोपे जा रहे हैं।

महिला उपभोक्ता वैजयंती बाई ने आरोप लगाया कि पैसे नहीं होने के कारण उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिला और खाली हाथ लौटना पड़ा। कई महिलाओं ने बताया कि वे कई दिनों से एजेंसी के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन सिलेंडर नहीं मिल पा रहा।

raisen-domestic-gas-cylinder-misuse:उज्ज्वला हितग्राहियों की बढ़ी परेशानी

उज्ज्वला योजना से जुड़े सैकड़ों परिवार गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं। तेज गर्मी में घंटों इंतजार के बाद भी कई महिलाओं को सिलेंडर नहीं मिल रहा। महिलाओं ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

अधिकारियों ने कही जांच की बात

एसडीएम मनीष शर्मा ने कहा कि यदि केवाईसी के नाम पर जबरन राशि ली जा रही है तो यह गलत है और मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं फूड अधिकारी राजू कातुलकर ने कहा कि गैस पाइप सुरक्षा कारणों से दिए जा रहे हैं और घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी की शिकायतों पर जांच होगी।

raisen-domestic-gas-cylinder-misuse: हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन सख्ती से जांच करे तो बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आ सकती है। लोगों ने होटल, ढाबों और मैरिज गार्डनों में विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की मांग की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here