Raisen bridge collapse : रायसेन। रायसेन जिले की बरेली तहसील में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब बरेली-पिपरिया स्टेट हाइवे पर स्थित नयागांव का 50 साल पुराना पुल अचानक ढह गया। इस हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल भोपाल रेफर किया गया है।
मध्य प्रदेश के रायसेन में 50 साल पुराना पुल गिरा। कई घायल pic.twitter.com/TtuBT0E6Kd
— Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) December 1, 2025
पुल के नीचे काम कर रहे मजदूर चपेट में
जानकारी के अनुसार, पुल ढहने के दौरान चार लोग अपनी बाइक सहित नीचे गिर गए। हादसे में कुल 10 लोग घायल हुए, जिनमें से 8 मजदूर शामिल हैं जो पुल के नीचे मरम्मत का काम कर रहे थे। एक गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत भोपाल रेफर किया गया है, जबकि बाकी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Raisen bridge collapse : प्रशासनिक अधिकारियों का जमावड़ा, लापरवाही पर सवाल
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। जिले के कलेक्टर और एसपी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। इस हादसे की मुख्य वजह क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत में लापरवाही और गलत तरीके से चल रहे निर्माण कार्य को बताया जा रहा है। यह पुल कई सालों से क्षतिग्रस्त था।
Raisen bridge collapse : आरोप है कि निर्माण एजेंसी मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) ने क्षतिग्रस्त हो चुके इस पुराने पुल को नया बनाने की जगह केवल नई सड़क बिछाकर छोड़ दिया था। सबसे बड़ी लापरवाही यह सामने आई है कि चालू पुल के नीचे ही बिना यातायात रोके सेंटिंग लगाकर मरम्मत का जोखिम भरा काम चल रहा था, जिसके कारण पुल के ढहने की आशंका जताई जा रही है। यह दिखाता है कि बिना सुरक्षा मानकों का ध्यान रखे कंस्ट्रक्शन किया जा रहा था, जिसने 10 लोगों को घायल कर दिया।













