raipur-satta-bust: रायपुर में ऑनलाइन सट्टे का बड़ा खुलासा! नमन जग्गी-आयुष जैन गिरफ्तार

Rahul Goshwami

raipur-satta-bust: राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नमन जग्गी, आयुष जैन और मोहम्मद सरफराज को गिरफ्तार किया है। वहीं, उनकी निशानदेही पर 9 अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी संगठित तरीके से ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क चला रहे थे। नमन जग्गी और आयुष जैन कथित तौर पर तीन सट्टा वेबसाइट संचालित कर रहे थे, जिनके जरिए मास्टर आईडी और अलग-अलग पैनल बनाकर खिलाड़ियों को जोड़ा जाता था। “तीन पैनल 777” नाम से चल रहे इस नेटवर्क का संचालन सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए किया जा रहा था।

raipur-satta-bust: कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा-पट्टी, मोबाइल फोन, लैपटॉप सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। साथ ही करोड़ों रुपये के लेनदेन से जुड़े दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में इस नेटवर्क के तार शहर के कुछ बड़े कारोबारियों, सर्राफा व्यापारियों और होटल कारोबार से जुड़े लोगों तक पहुंचने के संकेत मिले हैं। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है ताकि पूरे सट्टा सिंडिकेट का खुलासा किया जा सके।

raipur-satta-bust: तैलीबांधा पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब तक 2 कार, 5 मोबाइल फोन और नकद राशि जब्त की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *