Raipur News : रायपुर। कबीर नगर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर आरोपियों मुकेश साहू और हरजीत सिंह उर्फ रिंकू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 4 ट्रैक्टर, 2 ट्रॉली और 7 मोटर साइकिल बरामद की गई हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 20 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है।
Raipur News : कई जगहों पर दी थी चोरी की वारदात को अंजाम
Raipur News : पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने कबीर नगर सहित शहर के अन्य क्षेत्रों से वाहनों की चोरी की थी। घटना का खुलासा तब हुआ जब प्रार्थी चंद्रकेश सिंह ने 14 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका स्वराज 735 कंपनी का ट्रैक्टर (क्रमांक CG 04 PC 5068) ट्रॉली सहित अजय सोनकर के घर पर खड़ा था, जिसे अगली सुबह चोरी कर लिया गया।
Raipur News : सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से पहुंची पुलिस तक
Raipur News : घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर कबीर नगर थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, वहीं मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया।
Raipur News : इसी बीच सूचना मिली कि मुकेश साहू चोरी किया ट्रैक्टर वेदांत वाटिका की ओर ले जा रहा है। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उसे घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में मुकेश ने चोरी की बात कबूल करते हुए बताया कि उसने अलग-अलग जगहों से ट्रैक्टर और बाइक चोरी की थी और कुछ वाहनों को कुम्हारी निवासी हरजीत सिंह उर्फ रिंकू को बेचा था।
Raipur News : यह हुआ बरामद
04 नग ट्रैक्टर
02 नग ट्रॉली
07 नग मोटर साइकिल
कुल जप्त संपत्ति की अनुमानित कीमत: ₹20,70,000/-
Raipur News : कानूनी कार्रवाई
Raipur News : थाना कबीर नगर में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 205/25 धारा 331(4), 305(ए), 317(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या इस गिरोह के और भी सदस्य शामिल हैं और चोरी के पुराने मामलों से इनका कोई संबंध है या नहीं।
Raipur News : गिरफ्तार आरोपी –
01 मुकेश साहू पिता दीपक साहू उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम खपराडीह थाना भाटापारा ग्रामीण जिला बलौदा बाजार हाल पता हीरापुर सरकारी स्कूल के पीछे राम मंदिर के पास किराए का मकान थाना कबीर नगर रायपुर।
02. हरजीत सिंह उर्फ रिंकू पिता गुरमेल सिंह उम्र 42 साल निवासी तांडीउड़मुड़ थाना टांडा जिला होशियारपुर पंजाब हाल पता खारून ग्रीन कॉलोनी मकान नंबर 51 कुम्हारी थाना कुम्हारी जिला दुर्ग छ.ग.।
Raipur News : कार्यवाही में निरीक्षक सुनील दास थाना प्रभारी कबीर नगर, प्र.आर. आलोप राठौर, आर. दीपक सिंह ठाकुर, मोसिन खान, गजेंद्र साहू, मनहरण योगी, खगेश्वर राठिया एवं राकेश चंद्राकर की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।













