Raipur News: रायपुर : रायपुर ग्रामीण पुलिस ने खरोरा क्षेत्र में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पास्टर अनुप शेण्डे (28) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर गांव के लोगों को बीमारी ठीक करने का लालच देकर हिंदू धर्म छोड़ने और ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव डालने का आरोप है।
Raipur News: पुलिस के अनुसार, कठिया नंबर-1, वार्ड 13, बजरंग पारा के निवासियों ने 15 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी लोगों को तबीयत ठीक करने का प्रलोभन देता और हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक बातें करता था।
Raipur News: खरोरा पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 154/26 दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 298, 299 और छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 1968 की धारा 4 के तहत मामला कायम किया गया।
Raipur News: पुलिस ने अनुप शेण्डे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। जांच अभी जारी है और पुलिस दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।











