Ashoka Hospital : अशोका हॉस्पिटल पर 50 हजार जुर्माना, मेडिकल वेस्ट को खुले में फेंकने पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई

Sanjay Sahu
Ashoka Hospital

Ashoka Hospital : रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित अशोका हॉस्पिटल पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। अस्पताल परिसर के बाहर खुले में मेडिकल वेस्ट फेंके जाने और दूषित जल रिसाव की शिकायत मिलने पर निगम ने अस्पताल प्रबंधन पर ₹50,000 का जुर्माना लगाया है।

Ashoka Hospital : नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रीति पाणिग्रही ने बताया कि आयुक्त के निर्देश और प्राप्त जनशिकायत के आधार पर अशोका हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान शिकायत सही पाई गई। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि अस्पताल परिसर के सामने वेस्ट पाइपलाइन टूटी हुई थी, जिससे अस्पताल का दूषित जल खुले में बह रहा था।

Ashoka Hospital : स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि संक्रमण फैलने की आशंका को देखते हुए यह गंभीर मामला है। इसलिए अस्पताल प्रबंधन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो **अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।नगर निगम ने साफ संकेत दिए हैं कि शहर में सार्वजनिक स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *